Shishu Bodh

Shishu Bodh
Shishu Bodh

 

शिशु बोध

अनन्या के मुख का भाव बदला
माँ बनने का बोध दुनिया की सबसे बड़ी ख़ुशी थी उसने जान लिया

 

शिशु की किलकारी उसके कानों से न छूटती
बार बार अपने आमाशय पर हाथ फेरती

 

पता था कि अब तक जीव जागृत हुआ तक न होगा
पर हर बार फेरे हुए हाथ को चूमा

 

जीवन का मानो बदल गया उद्देश्य
अब कोई कमी न रही शेष

 

“अनन्या, हम इसे नहीं दे सकते जन्म।”
“क्यों नहीं ?” कहा उसे आँखें नम”

 

बस कह दिया। हर सवाल का जवाब होता नहीं। “
विशन मुख, सख्त आँखें, मौन कर वह चली

 

बयाँ करना चाहती थी वह पहली बार कि ख़ुशी
पर सुख की बरसात को दुःख का लबादा पहना कर छिप गयी

 

दवा पीने से पहले, वहीँ फेर फिर से हाथ
मेरी इच्छा मेरी नहीं, तू नहीं यहां किसीको स्वीकार

 

कहके पिया उसने गूंठ दवा  का
बस यही तक का साथ था उसके मातृत्व का
Image Source: Save Girl Child

46 Replies to “Shishu Bodh”

  1. I read it…actually I had to ..I wrote a very similar poetry in Bengali, my mother tongue and surprisingly you’ve echoed the same emotions and feelings…perhaps we women feel in the same way regarding some issues …

    Nicely penned Shweta…

  2. बयाँ करना चाहती थी वह पहली बार कि ख़ुशी
    पर सुख की बरसात को दुःख का लबादा पहना कर छिप गयी

    ​प्रभावी और सार्थक

  3. Awesome post Shweta, super like it. You know the facts that these things are quite emotional and this is something which is making it too touchy….

  4. You have raised a very pertinent topic Shweta.
    There are so many known s well as so may unknown women who go through this ordeal- sometimes willingly, and t most times- forced to do so.This works as a wonderful tribute to all of them…

    ,

  5. बेहद मार्मिक भाव रचना हुई है | बेटी बचाओ का सार्थक सन्देश देती रचना के लिए हार्दिक बधाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *